Maruti WagonR 7 Seater:- भारतीय कार बाजार में 2026 की शुरुआत एक बड़े धमाके के साथ होती दिख रही है। Maruti Suzuki अपनी सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर कार WagonR को अब 7 सीटर अवतार में लाने की तैयारी में है। जैसे ही Maruti WagonR 7 Seater की खबर सामने आई, वैसे ही महंगी MPV और SUV सेगमेंट में खलबली मच गई। कम कीमत में बड़ी फैमिली कार का सपना देखने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
7 सीटर WagonR से Maruti का मास्टरस्ट्रोक
Maruti WagonR 7 Seater को खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इस कार में बैठने की बेहतर जगह, ज्यादा हेडरूम और आरामदायक केबिन मिलने की उम्मीद है। WagonR पहले से ही अपनी मजबूती और कम खर्च के लिए जानी जाती है, और अब 7 सीटर अवतार में यह सीधे उन लोगों को टारगेट कर रही है जो कम बजट में बड़ी कार चाहते हैं।
इंजन और माइलेज में भी दमदार भरोसा
Maruti WagonR 7 Seater में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए जाने की संभावना है। पहला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो करीब 68bhp की पावर और 90Nm का टॉर्क देगा, वहीं दूसरा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगभग 83bhp की पावर और 113Nm टॉर्क के साथ आएगा। माइलेज की बात करें तो 1.0 लीटर इंजन से करीब 25 किमी प्रति लीटर और 1.2 लीटर इंजन से लगभग 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने की उम्मीद है, जो इस सेगमेंट में इसे सबसे आगे खड़ा कर देता है।
फीचर्स और इंटीरियर में बड़ा अपग्रेड
नई Maruti WagonR 7 Seater में डिजाइन और फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें नया फ्रंट लुक, अपडेटेड हेडलैंप और टेललैंप देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए भी जरूरी फीचर्स दिए जाएंगे, ताकि फैमिली कार होने का भरोसा पूरी तरह बना रहे।
Also Read:- Hyundai Venue का नया अवतार: Brezza और Nexon की बढ़ी टेंशन
कीमत ने बना दिया गेमचेंजर
सबसे बड़ा धमाका इसकी कीमत को लेकर है। Maruti WagonR 7 Seater की शुरुआती कीमत करीब 5.50 लाख रुपये रखी जा सकती है, जबकि टॉप मॉडल लगभग 7.50 लाख रुपये तक जा सकता है। इतनी कम कीमत में 7 सीटर कार मिलना 2026 में अपने आप में बड़ी बात है। बड़े परिवार, लंबी यात्राएं और कम खर्च चाहने वालों के लिए यह कार सीधे महंगी गाड़ियों की बैंड बजाने आ रही है।
1 thought on “इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका: 7 सीटर Maruti WagonR ने उड़ाए महंगी गाड़ियों के होश”